Etawah News: ग्रह क्लेश के चलते युवक नहर में डूब मर जाने की आशंका

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: नगर के कोठी कैस्त कंजड़ कॉलोनी निवासी एक युवक के जान देने की नीयत से नहर में डूब जाने से उसके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक का बैग हाइवे स्थित नहर के किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला है।



घर से क्लेश के कारण जाने और बैग मिलने से आशंका पैदा हुई है। यह 20 वर्षीय युवक अभिषेक गिहार पुत्र कृष्ण गोपाल  सोमवार घर मे कहासुनी के बाद घर से इटावा की ओर चला गया था। युवक ने मध्यान्ह तकरीबन 2 बजे के आसपास अपनी मां को फोन किया कि वह नहर में डूब कर मरने जा रहा। तभी से मोबाइल भी स्विचऑफ आ रहा व नहर के किनारे उसका बैग मिला तथा बैग में लगभग 1200₹ मिले। इस घटना पर पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस कर्मी नहर किनारे पहुंचे, मग़र कोई सुराग नही लगा।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History