अम्बेडकरनगर न्यूजः प्रेस वार्ता में आलापुर विधायक अनीता कमल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित एवं लोककल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया।

संवाददाता पंंकज कुमार


अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के साढ़े चार वर्ष के सफलतम कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास को साकार किया है और सरकार ने चुनौतियों में सेवा और सुशासन के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा की है । उक्त बातें प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में विधानसभा आलापुर के तहसील मुख्यालय रामनगर में विधायक अनीता कमल ने प्रेसवार्ता में कही । 


प्रेस वार्ता में आलापुर विधायक अनीता कमल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित एवं लोककल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और पत्रकार बंधुओं के सवालों का तर्क संगत जबाब दिया।विधायक ने बताया कि आलापुर विधानसभा में विद्युत के क्षेत्र में न्योरी में उपकेंद्र बनचुकाहैग्रामऐनवां,राजेसुल्तानपुर,नरियांव और मकरही में नये विद्युत उपकेंद्र स्वीकृति होकर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु बैरी बुजुर्ग एवं पकड़िया घाट पर निधि से पुल एवं एप्रोच मार्ग का निर्माण कराया साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु सिद्धनाथ एवं अराजीदेवारा में मुख्यमंत्री जी से करोड़ों की लागत से 2 पुल स्वीकृत कराया जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।क्षेत्र में सड़कों का निर्माण बसखारी से जहांगीरगंज, जहांगीरगंज से राजेसुल्तानपुर तक उच्चीकरण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगतिपर है जहांगीरगंज से कम्हरिया,गढवल से राजेसुल्तानपुर तक उच्चीकरण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।हंसवर से माडरम‌ऊ होते हुए बावली चौक तक सड़क निर्माण शुरू हो गया है।न्योरी से चहोड़ा राजमार्ग पर टेंडर हो चुका है निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा बावली चौक से तिलकटंडा तक सड़क शासन से स्वीकृति है जल्द कार्य शुरू होंगे।

500 की आबादी के सभी गांवों को पिच मार्ग से जोड़ दिया गया है अवशेष पर कार्य चल रहे हैं।

लगभग साढ़े छः करोड़ की विधायक निधि से गांवों में मार्गों का निर्माण हुआ।मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया गया है।मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 316 लोगों को शासन से करोड़ों रुपए गंभीर इलाज के लिए स्वीकृतहुआविधानसभा में जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाया।ऐतिहासिक मोरध्वज स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करवाया।शिक्षा के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों का मिशन प्रेरणा के अंतर्गत कायाकल्प हो चुका है।स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज, रामनगर में सुविधाओं को उपलब्ध कराकर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई और गिरैयाबाजार में नये स्वास्थ्य केंद्र को स्वीकृत कराया जो बनकर तैयार हो चुका है।पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के क्रम में जलनिगम द्वारा गांवों में ओवरहेड टैंक की स्थापना एवं सर्वे का कार्य प्रगति पर है। पूर्वांचल विकास निधि से लगभग5करोड़ रुपयेसे सम्पर्क मार्गो का जाल बिछाया जा रहा है

आलापुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर भाजपा नेता उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल,मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, आनन्द जयसवाल, अरविन्द उपाध्याय, नीरज सोनी, विकास यादव,सुधाकर प्रजापति, मोहित भार्गव, सहित लगभग सभी अखबारों के पत्रकार व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Hima Das Make a History

यूपी में बसपा और सपा गठबंधन का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार