Bihar news : कुशल दक्ष सेवी का प्रशिक्षण संपन्न


संवाददाता मोहन सिंह 

जिला बेतिया कार्यालय जीविका द्वार 7 प्रखंडों के लिए "कुशल दक्ष सेवी" एवं "ग्राम साधन सेवी" का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आज फकीराना सिस्टर सोसायटीg बेतिया मे संपन्न हो गया।इस प्रशिक्षण में प्रखंडों से आए प्रशिक्षुओं को खेती बाड़ी की उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई। जीविका के प्रबंधक कृषि ने श्री विधि की तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि की इस विधि को अपनाने से बीज की खपत कम होती है और फसलों में बाली ज्यादा आने से उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। साथ ही साथ उन्होंने जैविक खाद और रासायनिक खाद किस मात्रा में किस फसल में उपयोग करना है ताकि उत्पादन अधिक हो सके इसकी विस्तृत जानकारी दी। 



जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रंजन कुमार ने विभिन्न प्रकार के जैविक खाद जैसे अग्निअस्त्र ब्रह्मास्त्र नीमास्त्र जीवामित्र  बनाने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

 इसके अलावा जैविक खाद और रासायनिक खाद की तुलना कर रासायनिक खाद के प्रयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। फसलों में विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ एवं उनके उपचार की भी जानकारी प्रशिक्षुओं दी गई। कृषि विभाग और जीविका परियोजना मिलकर ड्रिप इरिगेशन विधि को विस्तार देने पर काम कर रहे हैं और इसको अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। इस विधि को अपनाने से कम पानी में बेहतर सिंचाई उपलब्ध कराई जाती है और उत्पादन भी बढ़ता हूं। 

बगहा प्रखंड कि बबली देवी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के पहले उन्हें बीज उपचार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, अब वह बीजों का उपचार कर फसल का उत्पादन बढ़ा सकेंगी। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने संकुल संघ एवं ग्राम संगठनों में जीविका दीदियों को यह सभी जानकारी साझा करेंगे ताकि दीदी बेहतर तकनीक का उपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History