Agra News: गुमान सिंह पुरा में मिले डेंगू के 8 मरीज, ग्रामीणों में मचा हडकंप

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: ब्लाक जैतपुर कलां का पुरा गुमान सिंह गांव इन दिनों वायरल की चपेट में है। गांव में डेंगू की दस्तक से दहशत फैल गई है। 8 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से झोलाछाप से इलाज ले रहे मरीज और उनके तीमारदारों में हडकंप मच गया है।बुखार की चपेट में आए पूर्व प्रधान राजकुमार अपने दो बच्चों अन्नू (‌9) और अंश (‌7) को लेकर बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज को पहुंचे। 

तीनों ने जांच में डेंगू न मिलने पर राहत की सांस ली है। राजकुमार ने बताया कि गावँ में घर घर चारपाईयों पर ग्रामीण बीमार पडे है। इस संबंध में पूछे जाने पर एडी हेल्थ डाक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि गुमान सिंह पुरा के 8 मरीजों की प्रारम्भिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कैंप करने के निर्देश दिए है।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

सावित्रीबाई फुले : भारत की पहली महिला शिक्षिका