Agra News: चंबल नदी का जलस्तर बढ़कर 121 मीटर पर पहुंचा
जनवाद टाइम्स न्यूज़
पिनाहट: राजस्थान व मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कोटा बैराज से छोडे गये पानी के चलते पिनाहट में चंबल नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण ऊंचे टीले के स्थानों की ओर जाने लगे हैं ।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने चंबल नदी के किनारे के गांवों में मुनादी करवा दी है और नदी के तटवर्ती गाव के ग्रामीणों को चंबल नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर चंबल नदी में तेज उफान देखने को मिला है।चंबल नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है । सोमवार चंबल नदी का जलस्तर 119 मीटर पर था जो मंगलवार को बढ़ते जलस्तर के चलते 121 मीटर पर पहुंच गया है।
चंबल नदी में तेज उफान और लगातार बढ़ते जलस्तर को देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी में तेज उफान व लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते नदी के किनारे के गांवो में लेखपाल तैनात कर दिए गए हैं और ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गयी है साथ ही नदी किनारे के गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मुनादी करा दी गई है ।
वहीं इस मामले में उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल्ल वासित का कहना है कि अभी खतरे जैसी ऐसी कोई बात नहीं है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुई मूसलाधार बारिश का पानी चंबल नदी में आ रहा है। कोटा बैराज से किसी भी प्रकार के पानी छोड़े जाने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है ।
प्रशासन ने बंद कराया स्टीमर संचालन,बैरंग लौटे यात्री
पिनाहट : चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर व तेज उफान को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों ने पिनाहट घाट पर स्टीमर का संचालन बंद करा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चंबल नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज उफान के चलते पिनाहट उसेद घाट पर स्टीमर का संचालन बंद कराया गया है ।चंबल नदी में जल स्तर सामान्य होने पर स्टीमर का संचालन पुनः चालू करा दिया जाएगा। वही उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के यात्री चंबल नदी पार करने के लिए भटकते रहे लेकिन नदी पार करने के लिए स्टीमर का संचालन न होने के चलते उन्हें बेरंग वापस लौटना पड़ा ।


Comments
Post a Comment