Posts

Showing posts from May, 2022

बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

Image
आगरा ब्यूरो प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट आगरा। सन्त कबीर बेलफेयर सोसायटी द्वारा यमुना किनारा नरायच आगरा के द्वारा सन्त कबीर आश्रम डा०अम्बेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा के त्रिपावन पर्व पर एक विचार गोष्ठी और समाज सेवियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मप्रकाश भारती और विशेष अतिथि डा० बी.पी. अशोक (आई.पी.एस.) व कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, गोरेलाल आदि हजारों की संख्या में उपासक-उपासिकाएँ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व इंस्पेक्टर द्वारा की गयी। इस अवसर पर जितेन्द्र पिपलायन, प्रवक्ता चाहरवाटी कॉलेज, अकोला, आगरा, द्वारा बाबा साहब डा० बी.आर. अम्बेडकर के जीवन एंव कृतत्व पर लिखी गयी अपनी पुस्तक दलित दस्तक आश्वस्त का डा० बी.पी. अशोक द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एंव समाजसेवी करतार सिंह भारतीय, सर्वश्री रमेश चन्द्रा, एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष डा०अम्बेडकर बार,चौधरी बच्चू सिंह,अशोक कुमार, कन्हैया लाल, राजपाल सिंह, राजकुमार सुमन, इन्द्रजीत सिंह पूर्व पार्षद, तिलक सिह बौद्ध, लक्ष्मी नरा

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार

Image
आगरा ब्यूरो प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट आगरा। ताज नगरी में शहर और देहात क्षेत्र में आग लगने की कई घटनाएँ हो चुकी हैं। इसके बावजूद ताज नगरी में 105 इमारतें ऐसी हैं, जहाँ आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें 53 प्रमुख हॉस्पिटल भी शामिल हैं जहाँ मरीज भर्ती होते हैं। आग लगी तो वे कैसे भागेंगे? आगरा जनपद के लाखों लोगों के हित से जुड़े इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने आगरा जनपद में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।  राजा अरिदमन सिंह ने लिखा है कि शहर में पहले 300 स्थानों पर आग बुझाने के हाइड्रेंट पॉइंट हुआ करते थे पर अब मात्र 14 स्थानों पर ही फायर हाइड्रेंट पॉइंट रह गए हैं। इनमें से भी तीन जगह पर यह पॉइंट काम नहीं कर रहे हैं।  राजा अरिदमन सिंह ने पत्र के साथ आगरा के प्रमुख समाचार पत्रों में इस मुद्दे से संबंधित प्रकाशित समाचारों की कटिंग भी लगाई हैं। इन समाचारों में साफ लिखा है कि आगरा में हादसे दर हादसे के

आगरा यूनिविर्सटी का पेपर लीक करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार

Image
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद आगरा डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बीएससी थर्ड ईयर का जूलॉजी और सेकेंड ईयर मैथ का पेपर लीक हो गया था। आगरा कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स मोबाइल पर आए पेपर को सॉल्व कर रहे थे। इस संबंध में लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में पेपर लीक करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज ने इंटर पास युवक को अपने यहां प्रधानाचार्य बनाया हुआ था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर प्रश्नपत्र आया था। उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा सर्विलांस की मदद से हरीचरण लाल महाविद्यालय अछनेरा के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त अनेक सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने दबिश देकर अनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो केवल इंटर पास है। उसने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक अशोक द्वारा अपने कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेज में पेपर भेजे व मंगवाए जाते हैं। प्रबंध समिति के निर्देशानुसार उसने ही पेपर लीक किया था। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन छात्रों से रुपए लेते थे। जिसमें उसको हिस्सा मिलता था। कोचिंग संचालक को भेजता था फोटो एसपी सिटी ने