बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन


आगरा ब्यूरो प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट


आगरा। सन्त कबीर बेलफेयर सोसायटी द्वारा यमुना किनारा नरायच आगरा के द्वारा सन्त कबीर आश्रम डा०अम्बेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा के त्रिपावन पर्व पर एक विचार गोष्ठी और समाज सेवियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मप्रकाश भारती और विशेष अतिथि डा० बी.पी. अशोक (आई.पी.एस.) व कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, गोरेलाल आदि हजारों की संख्या में उपासक-उपासिकाएँ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व इंस्पेक्टर द्वारा की गयी।



इस अवसर पर जितेन्द्र पिपलायन, प्रवक्ता चाहरवाटी कॉलेज, अकोला, आगरा, द्वारा बाबा साहब डा० बी.आर. अम्बेडकर के जीवन एंव कृतत्व पर लिखी गयी अपनी पुस्तक दलित दस्तक आश्वस्त का डा० बी.पी. अशोक द्वारा विमोचन किया गया।



इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एंव समाजसेवी करतार सिंह भारतीय, सर्वश्री रमेश चन्द्रा, एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष डा०अम्बेडकर बार,चौधरी बच्चू सिंह,अशोक कुमार, कन्हैया लाल, राजपाल सिंह, राजकुमार सुमन, इन्द्रजीत सिंह पूर्व पार्षद, तिलक सिह बौद्ध, लक्ष्मी नरायन, देवेन्द्र उर्फ बिल्लू, महेन्द्र राज सिंह, महेन्द्र सिंह, सुशील साहिब, विजेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, बच्चू सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह,सन्त कबीर वेलफेयर सोसायटी,महासचिव अशोक कुमार,सन्त कबीर वेलफेयर सोसायटी, आगरा।

Comments

Popular posts from this blog

Hima Das Make a History

यूपी में बसपा और सपा गठबंधन का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार