अम्बेडकर नगर न्यूजःसमाजवादी युवजन सभा की अति आवश्यक बैठक कल 21 सितम्बर को विजय अभियान बूथ रक्षक बनाओ वोट बढ़ाओ के अभियान
संवाददाता पंंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले मे समाजवादी युवजन सभा की अति आवश्यक बैठक कल 21 सितम्बर मंगलवार को सपा जिला कार्यालय पर 10 बजे से होगी।हर बूथ पर यूथ का ऐलान जन अभियान विजय अभियान बूथ रक्षक बनाओ वोट बढ़ाओ के अभियान के तहत होने वाली बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुएसमाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन यादव बबलू ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के निर्देशन में हर बूथ पर यूथ का ऐलान जन अभियान विजय अभियान बूथ रक्षक बनाओ वोट बढ़ाओ अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए कल दिनांक 21 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय अकबरपुर में समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है ।
बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष की उपस्थित अपेक्षित है ।

Comments
Post a Comment