Agra News: सीएससी पर बदहाल पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं,इलाज से लेकर पीने के पानी तक के नही हैं इंतजाम

पिनाहट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति बदहाल हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते हैं।स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू व बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजो के परिजनो का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर डेंगू व बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड की जांच,दवा व इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और न ही आने वाले मरीजों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर गांव क्योरी बीच का पुरा निवासी हरिदास ,बसई अरेला के गांव मानिकपुरा निवासी 17 वर्षीय पूजा पुत्री ऑफिसर,करकौली निवासी राज, अर्जुन पुरा निवासी ललिता,नागर निवासी भावना व पूनम तेज बुखार के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थी।जो डेंगू की संदिग्ध मरीज थे।


पूजा के परिजन राज व रिंकी के अहिराम का आरोप था कि सुबह से तेज बुखार के चलते मरीज कमरे में पड़े हुए हैं। कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया है और सीएचसी पर ब्लड जांच की कोई सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारी प्राइवेट लैबो पर जांच कराने के लिए भेज देते हैं। सीएचसी पर इलाज की भी समुचित व्यवस्था नहीं है और दवाएं भी बाहर से लेनी पड़ती हैं।अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजो को मरने के लिए उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। 



सीएचसी पर नहीं है पीने के पानी की कोई व्यवस्था 


पिनाहट : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर लगा फ्रीजर बंद पड़ा हुआ है ।बंद पड़े हुए फ्रीजर में गंदा पानी आ रहा है जिसमें रेत निकल रहा है ।


दवा दिलाने आये ग्रामीण अहिराम का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार पड़ा हुआ है ।यहां पर कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है।वहीं इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि जो डेंगू के संदिग्ध मरीज थे ।उन्हें आगरा रेफर कर दिया है । फ्रीजर खराब हो गया है। उसे ठीक कराने के लिए कहा गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

Hima Das Make a History

यूपी में बसपा और सपा गठबंधन का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार