जसवंतनगर/इटावा: विद्युत करंट लग जाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: विद्युत करंट लग जाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई।



हाईवे स्थित लाला भट्ठा के पीछे नगला इंछा से नगला अर्जुन जाने वाली चकरोड पर कुछ महीने पहले एक विद्युत खंभे का तार टूट गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कोई विद्युत कर्मचारी उस तार को काट ले गया और उसका फीट भर लंबा एक सिरा खंभे से लगा छोड़ दिया उसके पास लगी लोहे की प्लेट पर सुबह 8 बजे करीब जब राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक आकर बैठा वैसे ही करंट लगा और मोर बुरी तरह झुलस कर राधेश्याम शंखवार के बाजरे के खेत में गिरा। खेतों की ओर टहलने गए नगला इंछा गांव के राघवेंद्र सिंह की आंखों के सामने घटना हुई तो वह दौड़ पड़ा और मोर को जब उठा कर देखा तो उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। बाद में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तो वन विभाग को सूचना दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी शिवप्रसाद की सूचना पर फ़ॉरेस्ट सेक्शन ऑफिसर अजीत पाल सिंह के दिशा निर्देशन में वन दरोगा श्री निवास पाण्डे और ज्ञानेश कुमार मृत राष्ट्रीय पक्षी को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

सावित्रीबाई फुले : भारत की पहली महिला शिक्षिका