मेरठ न्यूज: बच्चे ना आने के कारण कोचिंग सेंटर वालो की हालत गंभीर।

संवाददाता: मनीष गुप्ता


पिछले साल लगे लॉक डाउन की वजह से सभी कोचिंग बंद हो गए थे। जिस कारण कोचिंग में बच्चो ने आना बंद कर दिया था। इस वजह से कोचिंग सेंटर के मालिको की हालत खराब हो गई थी। अब कुछ दिनों से कोचिंग संस्थान खुल तो गए है। लेकिन बच्चो ने सेंटर पर आना शुरू नही किया है। 

कोचिंग सेंटर पर एक दूका बच्चे ही आ रहे हैं। सेंटर वालो को किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है। टीचर की सैलरी देना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार की तरफ से पूर्ण रूप से कोई आदेश ना आने के कारण कोचिंग सेंटर खुल नही पा रहे हैं। जो खुल रहे उनमें बच्चे नही आ रहे हैं। 


सेंटर मालिको को अपने खर्चे निकालना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार के अनुसार अभी कोरोना अभी खतम नही हुआ है। दूसरी और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी भी आ गई है। जिस कारण बच्चो के लिए माता पिता में एक डर बना हुआ है। जिस कारण बच्चो को सेंटर पर भेजा नही जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History