Agra News: ब्लड जांच मशीन है केमिकल भी है,लेकिन चलाने वाला नहीं: कैसे हो मरीजों की जाँच


जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड जाँच की मशीन है और आवश्यक कैमिकल भी है लेकिन मरीजो की जाँच नहीं हो रहीं इसकी वजह कोई ऑपरेटर न होना है। बता दें कि कस्बा निवासी रामनरेश के पाँच वर्षीय पुत्र कान्हा को तीन दिन से बुखार आ रहा था ।

मंगलवार सुबह दस बजे रामनरेश अपने पाँच वर्षीय पुत्र कान्हा को दवा दिलवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसकी सी बी सी जांच लिख दी। जब बुखार से पीड़ित बच्चे क़ा पिता सी बी सी जांच कराने के लिए हॉस्पिटल की लैब पर पहुंचा तो उससे कह दिया कि जांच बाहर करा लो। यहां मशीन बंद है जबकि  सी वी सी जांच के लिए करीब 8 लाख रुपये की लागत की एक मशीन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर एक वर्ष पहले भेजी गई थी ।जिसका केमिकल भी आ चुका है।


लेकिन उस मशीन को चलाने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई ऑपरेटर नहीं है जिसके चलते मरीजों को सी वी सी की जाँच बाहर के पैथोलॉजी पर ऊंचे दामों में करानी पड़ रही है ।इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हीमोग्लोबिन, डेंगू ,मलेरिया ,ब्लड, सुगर आदि की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर प्रतिदिन डेढ़ सौ से एक सौ पिचहत्तर अस्सी मरीज आ रहे हैं जिनमें से करीब 80 से 90 मरीज वायरल, मलेरिया बुखार के है ।बाकी जुखाम, खांसी,खुजली आदि के आते है।


इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि केमिकल आ चुका है एक दो दिन में मशीन चालू हो जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Hima Das Make a History

यूपी में बसपा और सपा गठबंधन का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार