Posts

कड़ुआ सत्य: पारिवारिक संबंधों का प्रभाव और समाज की सच्चाई

Image
लेखक : डॉ धर्मेन्द्र कुमार स्थान : जसवंत नगर, उत्तर प्रदेश कड़ुआ सत्य: परिवार और समाज के रिश्तों पर गंभीर सवाल कड़ुआ सत्य यह है कि किसी भी समाज की बुनियाद परिवार से बनती है। यदि माता-पिता के बीच संबंध मधुर और सम्मानपूर्ण होते हैं तो उनके बच्चों के भीतर भी अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं। लेकिन जब परिवार के भीतर विश्वास और मर्यादा टूटने लगती है, तो उसका असर केवल पति-पत्नी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर दिखाई देता है। समाज में यह सर्वमान्य तथ्य है कि बच्चों का चरित्र और व्यवहार काफी हद तक माता-पिता के आचरण से प्रभावित होता है। यदि माता-पिता के बीच प्रेम, विश्वास और सहयोग का वातावरण हो, तो बच्चे भी वही सीखते हैं। वहीं दूसरी ओर जब परिवार में अविश्वास, अनैतिकता या आपसी कलह का माहौल बन जाता है, तो बच्चों के मन में भ्रम और असुरक्षा की भावना पैदा होने लगती है। पारिवारिक संस्कार और सामाजिक व्यवस्था पारिवारिक संस्कार किसी भी समाज की सबसे मजबूत नींव माने जाते हैं। यदि परिवार के बड़े सदस्य अपने कर्तव्यों और मर्यादाओं का पालन करते हैं, तो बच्चों के भीतर अनुशासन और जिम...

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

Image
संवाददाता : मोहन सिंह स्थान : बेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी कोड (+92) से व्हाट्सएप चैट और कई संदिग्ध क्यूआर कोड मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी चंपारण के निर्देश पर मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम मझौलिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मझौलिया चीनी मिल गेट के पास एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने खुरशेद आलम (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया वार्ड संख्या 13 चौबे टोला का निवासी बताया...

वैशाली में 11 दिनों से लापता युवक, राजापाकर थाने में गुमशुदगी दर्ज

Image
संवाददाता : राजेन्द्र कुमार स्थान : राजापाकर, जिला वैशाली (बिहार) वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में एक युवक के 11 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने राजापाकर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार बाकरपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार (35 वर्ष) बीते 22 फरवरी की रात से लापता हैं। परिवार के अनुसार वे घर से साइकिल लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद से ही परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। 22 फरवरी की रात घर से निकले थे सुनील कुमार परिजनों के अनुसार 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे सुनील कुमार अपने घर से साइकिल लेकर निकले थे। उस समय परिवार के लोगों को लगा कि वह किसी काम से आसपास गए हैं और कुछ देर में वापस लौट आएंगे। लेकिन जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उनकी खोजबीन शुरू की। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग परिजनों ने बताया कि ...

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Image
संवाददाता : राजेन्द्र कुमार स्थान : बराटी, जिला वैशाली (बिहार ) बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच बराटी थाना पुलिस द्वारा 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है, जबकि शराब तस्कर पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गश्ती के दौरान की गई। इस मामले में अज्ञात चालक और बाइक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब मिली जानकारी के अनुसार बराटी थाना क्षेत्र के सपहा मठ के पास पुलिस अवर निरीक्षक राजीव राज गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान दक्षिण दिशा से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरा लादकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति घबरा गया और मोटरसाइकिल को सड़क पर छोड़कर भागने लगा। पुलिस और सुरक्षा बलों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा। बाइक से बरामद हुई 60 लीटर देसी चुलाई शराब पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर लदे गुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरे के...

बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

Image
आगरा ब्यूरो प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट आगरा। सन्त कबीर बेलफेयर सोसायटी द्वारा यमुना किनारा नरायच आगरा के द्वारा सन्त कबीर आश्रम डा०अम्बेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा के त्रिपावन पर्व पर एक विचार गोष्ठी और समाज सेवियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मप्रकाश भारती और विशेष अतिथि डा० बी.पी. अशोक (आई.पी.एस.) व कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, गोरेलाल आदि हजारों की संख्या में उपासक-उपासिकाएँ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व इंस्पेक्टर द्वारा की गयी। इस अवसर पर जितेन्द्र पिपलायन, प्रवक्ता चाहरवाटी कॉलेज, अकोला, आगरा, द्वारा बाबा साहब डा० बी.आर. अम्बेडकर के जीवन एंव कृतत्व पर लिखी गयी अपनी पुस्तक दलित दस्तक आश्वस्त का डा० बी.पी. अशोक द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एंव समाजसेवी करतार सिंह भारतीय, सर्वश्री रमेश चन्द्रा, एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष डा०अम्बेडकर बार,चौधरी बच्चू सिंह,अशोक कुमार, कन्हैया लाल, राजपाल सिंह, राजकुमार सुमन, इन्द्रजीत सिंह पूर्व पार्षद, तिलक सिह बौद्ध, लक्ष्मी...

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार

Image
आगरा ब्यूरो प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट आगरा। ताज नगरी में शहर और देहात क्षेत्र में आग लगने की कई घटनाएँ हो चुकी हैं। इसके बावजूद ताज नगरी में 105 इमारतें ऐसी हैं, जहाँ आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें 53 प्रमुख हॉस्पिटल भी शामिल हैं जहाँ मरीज भर्ती होते हैं। आग लगी तो वे कैसे भागेंगे? आगरा जनपद के लाखों लोगों के हित से जुड़े इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने आगरा जनपद में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।  राजा अरिदमन सिंह ने लिखा है कि शहर में पहले 300 स्थानों पर आग बुझाने के हाइड्रेंट पॉइंट हुआ करते थे पर अब मात्र 14 स्थानों पर ही फायर हाइड्रेंट पॉइंट रह गए हैं। इनमें से भी तीन जगह पर यह पॉइंट काम नहीं कर रहे हैं।  राजा अरिदमन सिंह ने पत्र के साथ आगरा के प्रमुख समाचार पत्रों में इस मुद्दे से संबंधित प्रकाशित समाचारों की कटिंग भी लगाई हैं। इन समाचारों में साफ लिखा है कि आगरा में हादसे दर...

आगरा यूनिविर्सटी का पेपर लीक करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार

Image
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद आगरा डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बीएससी थर्ड ईयर का जूलॉजी और सेकेंड ईयर मैथ का पेपर लीक हो गया था। आगरा कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स मोबाइल पर आए पेपर को सॉल्व कर रहे थे। इस संबंध में लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में पेपर लीक करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज ने इंटर पास युवक को अपने यहां प्रधानाचार्य बनाया हुआ था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर प्रश्नपत्र आया था। उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा सर्विलांस की मदद से हरीचरण लाल महाविद्यालय अछनेरा के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त अनेक सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने दबिश देकर अनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो केवल इंटर पास है। उसने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक अशोक द्वारा अपने कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेज में पेपर भेजे व मंगवाए जाते हैं। प्रबंध समिति के निर्देशानुसार उसने ही पेपर लीक किया था। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन छात्रों से रुपए लेते थे। जिसमें उसको हिस्सा मिलता था। कोचिंग संचालक को भेजता था फोटो एसपी सिटी ने ...

भारतीय जनता पार्टी तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

Image
  हमीरपुर ब्यूरो चीफ योगेंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी जनपद हमीरपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रघुवीर पैलेस बांकी रोड़  सुमेरपुर में प्रथम दिवस के प्रथम सत्र पर भाजपा जिलाध्यक्षब्रजकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा का इतिहास के विषय पर प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश संयोजक व विभागाध्यक्ष इतिहास के प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा जी द्वारा बताया गया। यह प्रशिक्षण 25 अप्रैल तक चलेगा इस सत्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत व राठ विधानसभा बिधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी  व सदर बिधायक  डॉ0 मनोज प्रजापति व कार्यक्रम के प्रमुख श्री रामदेव सिंह व सभी आपेक्षित प्रशिक्षार्थी चेयरमैन हमीरपुर कुलदीप निषाद लालाराम निषाद जीतू राजपूत   सत्तीदीन प्रजापति इंद्रजीत सिंह महेंद्र सिंह गौतम किसान ब्यास स्वामी प्रताप सिंह रोहित सिवहरे सिद्धार्थ सिंह आकाश त्रिपाठी अरविंद श्रीवास्तव नरवेन्द्र सिंह संतराम गुप्ता राजेश सहारा ज्ञानवेंद कुशवाहा सुरेंद्र तिवारी गीता ओमर राजेंद्र श्रीवास मोहन कुशवाहा जितेंद्र पाल ,के के विश्वकर्मा सिद्धार्थ पाठक लक्ष्मी रतन साहू लाला चौहान लाखन निषाद दे...

माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का खजुराहो दौरा

Image
  संवादाता प्रताप सिंह आजाद खजुराहो का दौरा कर उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों सहित प्रमुख अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों सहित की वार्ता खजुराहो सहित उत्तर मध्य रेलवे के आधारभूत संरचना विकास और पुनर्विकास योजनाओं के बारे में की चर्चा भारतीय रेल धार्मिक और पर्यटन महत्व वाले स्टेशनों पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में  बुंदेलखंड क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर रेल उपयोगकर्ता की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।  आज दिनांक 15.04.2022 को माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव अपने दो दिवसीय दौरे पर हवाई मार्ग से शाम  खजुराहो पहुंचे। खजुराहो एयरपोर्ट  पहुंचने के बाद माननीय मंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार के होटल झंकार में जनप्रतिनिधियों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र सहित  खजुराहो के पुनर्विकास व झांसी मंडल की विकास योजनाओं  पर चर्चा की।  समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी माननीय मंत्री मध्य प्रदेश सरकार श्री ओ पी सलेचा, माननीय विधाय...

महाप्रबंधक द्वारा संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

Image
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद  दिनांक 12.04.2022 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री प्रमोद कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में - 1. श्री तिलक चन्द्र, प्वाइण्टसमैन/रामवा, प्रयागराज मण्डल,  2. श्रीमती शादाफ अर्शी, प्वाइण्टसमैन/ चकेरी, प्रयागराज मण्डल 3. श्रीमती रिंकी देवी, प्वाइण्टसमैन/करछना, प्रयागराज मण्डल4. श्री दया सागर, गेटमैन/अझई, आगरा मण्डल एवं 5. श्री बालक राम वर्मा, प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल शामिल हैं।  श्री बालक राम वर्मा, को मार्च माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। श्री बालक राम वर्मा प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल ने दिनांक 02.03.2022 को आगासौद स्टेशन की रेल लाइन पर 25 केवी का तार लटकते हुए देखा तथा सम्बन्धित को सूचित कर एक गम्भीर हादसे को बचा...

आगरा थाना रकाबगंज चौकी बालूगंज बीडी जैन चौराहे के समीप एक अज्ञात का शव मिला

Image
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद आज सुबह प्रातः 7:00 आगरा के थाना रकाबगंज चौकी बालूगंज बीडी जैन चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली सूचना मिलते ही यस आई जसवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।   किस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 100 की शिनाख्त के लिए 24 घंटे तक यस यस मेडिकल कॉलेज में शव को मोर्चरी में रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में थानेदार ने पत्रकारों को सामूहिक रूप से नंगा कर थाना परिसर में निकला जुलूस

Image
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पत्रकारों को वहां के थानेदार द्वारा पत्रकारों को सामूहिक रूप से नंगा कर थाना में खड़ा रखने और थाना परिसर में जुलूस निकालने की घटना की सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने निंदा करते हुए थानेदार को बर्खास्त करने ,मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया है । फोरम के इंटरनेशनल उपाध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सीधी के पत्रकारों ने वहां के एक विधायक की खबर चलाई थी।  जिससे नाराज होकर विधायक ने पत्रकारों पर मामला दर्ज कराया था और विधायक के दबाव में आकर थानेदार मनोज सोनी ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी किया । थानेदार ने जो को कृत्य किया है वह शर्मनाक है और अब यह कहते हैं कि मैंने ऐसा इसलिए किया कि कहीं हाजत में पत्रकार फांसी लगाकर हत्या न कर ले । यह झूठ से पडे और हास्यास्पद है । यह मामला पीसीआई में भी उठाई जाएगी। इस बीच खबर मिली है कि जिले के एसपी मनोज श्रीवास्तव ने सीधी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी ,अमलिया के थानेदार अभिषेक सिंह परिहार को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है । सार्क जर्नलिस्ट फोरम यह मांग करती हैै कि दोषी अधिकारियों पर एफ आई आ...

Ambedkarnagar News:-झमाझम बारिश में स्वतंत्रता संग्राम के दो महापुरुषों की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी

Image
संवाददाता-लालचन्द  जनपद-अम्बेडकर नगर के तहसील-आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज कार्यालय परिसर अंतर्गत प्रधान लिपिक कृष्ण मोहन जी के कुशल नेतृत्व में नगर पंचायत जहाँगीरगंज के समस्त कर्मचारियों व अनवरत बारिश में उपस्थित नगर पंचायत क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की मौजूदगी में अधिषासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण करके सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक, अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 152 वी जयन्ती व जय जवान-जय किसान के उदघोषक,सादगी,स्वाभिमान, संकल्प व सरलता की प्रतिमूर्ति देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर जी की 118 वी जयंती के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके इसी ही क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य कस्बा जहाँगीरगंज में परम् पूज्य भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को हर्षोल्लास के साथ याद किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से रिन्कू दूबे,राम नोह...

अम्बेडकर नगर न्यूजः लगातार बारिश होने से कच्चा मकान गिरा युवक व एक गाय घायल एक गाय की मौके पर ही हुई मौत

Image
संवाददाता अम्बेडकर नगर अम्बेडकर नगर  जिले के   तहसील आलापुर क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण  राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत करौदी मिश्र गांव के संतलाल राजभर का मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें सो रहे संतलाल मकान के मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गए साथ ही दो गाय भी दब गई जिनमें से एक कि मौत हो गई  । आपको बता दे कि  कच्चा घर गिरने से संतलाल पुत्र जीउत गभीर रूप से घायल हो गए वही दो गाय दबने से एक की मौके पर मौत हो गई दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल है।  मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल जीउत और गायों को बाहर निकाला और सूचना  डायल 112 पुलिस को दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संतलाल राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है ।सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारीआलापुर ,क्षेत्राधिकारी आलापुर, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर, क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुँचकर तत्काल आर्थिक सहायता के साथ पीड़ित परिवार के हुए नुकसान का आकलन कर दैवीय...

Bihar news : प्रशासक बने जिलाधिकारी से शहर की जल निकासी के लिये सख्त कदम की लगाई गुहार

Image
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया: नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि लूट खसोट और सरकारी राशि का बंदरबांट करने के उद्देश्य से  नगर प्रशासन पर कब्जा करने की बीते 9 माह से जारी षड्यंत्र की अंततः हार हुई है। सरकार ने नगर निगम के बोर्ड को भंग करने के साथ डीएम को प्रशासक के रूप में अधिसूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते 28 दिसंबर को मेरे बेतिया से बाहर होने की स्थिति में भी मेरे कथित अविश्वास पर मतदान कराया गया।  उस दौरान भी मेरी जीत होने पर मतों की हेराफेरी कर अवैधानिक तरीके से मुझे पद हटा दिया गया। फर्जी मतगणना के विरूद्ध हाईकोर्ट से री-काउंटिंग के आदेश से पाप उजागर हो जाने के भय से मतों की दुबारा गिनती पर रोक लगवाने की याचिका दायर कर रोकवा दी गयी। हाईकोर्ट में माननीय चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाले बेंच ने भी षड्यंत्र को समझते हुये कार्यकारी सभापति बने उप सभापति मोहम्मद कयूम अंसारी के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाते हुये सुनवाई पूरी होने तक नये सभापति के चुनाव को भी उच्च न्यायालय ने रोक दिया। इसी बीच इधर सरकार ने नगर निगम बोर्ड को ही भंग कर दिया है।  सरकार के...

अम्बेडकर नगर न्यूजःआलापुर पुलिस एवं स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

Image
संवाददाता अम्बेडकर नगर अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना आलापुर पुलिस एवं स्वाट टीम को संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया।  आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में शुक्रवार की सुबह उप निरीक्षक शिव सिंह पाल हेड कांस्टेबल इफ्तिखार खान कांस्टेबल सुरेंद्र गुप्ता दिनेश कुमार एवं स्वाट टीम के सिपाही पुनीत गुप्ता सुनील कुमार प्रदीप सिंह ने अछती बाजार के निकट फायर ब्रिगेड सेंटर के बगल दो शातिर बाइक चोरों को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।   पकड़े गए चोरों की पहचान रोहित कनौजिया पुत्र बंशीलाल कनौजिया निवासी शेखपुर मलपुरा व आनंद कनौजिया पुत्र सुरेंद्र कनौजिया निवासी सैदपुर रसीदपुर के रुप में हुई है। दोनो की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

Image
  रामजी विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्रयागराज गांधी जयंती के अवसर पर मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। ध्वजारोहण के बाद मण्डलायुक्त गांधी सभागार में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दो महापुरूषों की जयंती हम सभी मना रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि गांधी जी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी।  मण्डलयुक्त ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व, उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी जो भी करते थे, पहले उसे अपनी जीवन शैली में उतारते थे। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार उनका सिद्धांत रहा है। समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए उनका प्रयास रहा। उन्होंने गा्रम स्वराज की संकल्पना की थी।  मण्डलायुक्त ने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों का अनुसरण क...

मेरठ न्यूज: सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल गांधी जी का जन्म दिवस

Image
  सवाददाता: मनीष गुप्ता आज महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री संजय गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें स्कूल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

असमोली चीनी मिल परिसर में विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया

Image
भूपेन्द्र सिंह संवाददाता संभल (असमोली) चीनी मिल असमोली के तत्वधान में चीनी मिल परिसर में विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया इसका मुख्य उद्देश्य मानसून अक्टूबर गन्ना बुवाई लाल सड़न रोक के प्रति कृषकों को जागरूक करना रहा, गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह प्रसिद्ध कृषि विज्ञानिक डॉ विकास मलिक, चीनी मिल उपाध्यक्ष संजय शर्मा एवं वरिष्ठ प्रधान प्रबंधक आजाद सिंह द्वारा कृषकों को संबोधित किया गया। जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि जैसे कि समिति स्तर पर सर्वे सट्टा संशोधन मेला दिनांक 16 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया गया। जिसमें प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनके वास्तविक सट्टे में शीघ्र संशोधन के प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। तथा कृष को के पेराई सत्र 2021 2022 हेतु प्री कैलेंडर शीघ्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। जिसमें कृषक भाई अपनी समस्त कृषि योग्य भूमि गन्ना क्षेत्रफल बैंक खाता पर्ची आदि अति शीघ्र उसे अपने गन्ना सुपरवाइजर से मिलकर ठीक करा लें, इसके उपरांत किसी भी प्रकार का कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ विकास मलिक द्वारा किसानों को...

अम्बेडकर नगर न्यूजःराष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के स्थापना दिवस

Image
  सवाददाता अम्बेडकर नगर अंबेडकर नगर जिले मे 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म शताब्दी और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर।और वही जिलाधिकारी ने प्रशासनिक सहयोग से बाल विकास सेवा पुष्टाहार के बच्चों के खेलने कूदने उनकी छोटी मांस पेशियां बड़ी मांस पेशियों के विकास के लिए खिलौना तथा अन्य सेट जैसे ब्लॉक बनाना इंग्लिश और हिंदी के अक्षर विभिन्न फल फूलों का आकार प्रदान किया। साथ ही पूरे पोषण माह को समुचित ढंग से संपादित करने के लिए सीडीपीओ भीटी बलराम सिंह, सीडीपीओ जलालपुर राजेश यादव, सीडीपीओ टांडा विनोद कुमार, सीडीपीओ बसखारी शेषनाथ वर्मा के साथ ही मुख्य सेविका शिव कुमारी वर्मा शिव देवी यादव बबीता सिंह कार्य करती शशी सिंह नीतू मिश्रा पूनम वर्मा और दो अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व की सराहना किया। इस  मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ,अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी  आदि लोग ...