महाप्रबंधक द्वारा संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
दिनांक 12.04.2022 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री प्रमोद कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में -
1. श्री तिलक चन्द्र, प्वाइण्टसमैन/रामवा, प्रयागराज मण्डल,
2. श्रीमती शादाफ अर्शी, प्वाइण्टसमैन/ चकेरी, प्रयागराज मण्डल 3. श्रीमती रिंकी देवी, प्वाइण्टसमैन/करछना, प्रयागराज मण्डल4. श्री दया सागर, गेटमैन/अझई, आगरा मण्डल एवं 5. श्री बालक राम वर्मा, प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल शामिल हैं।
श्री बालक राम वर्मा, को मार्च माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। श्री बालक राम वर्मा प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल ने दिनांक 02.03.2022 को आगासौद स्टेशन की रेल लाइन पर 25 केवी का तार लटकते हुए देखा तथा सम्बन्धित को सूचित कर एक गम्भीर हादसे को बचाया। इस प्रकार इन्होंने रेलवे की संरक्षा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सराहनीय कार्य किया गया।
महाप्रबंधक ने श्री बालक राम वर्मा, की धर्मपत्नी को एक बधाई सन्देश भेज पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment