अम्बेडकर नगर न्यूजः लगातार बारिश होने से कच्चा मकान गिरा युवक व एक गाय घायल एक गाय की मौके पर ही हुई मौत

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर  जिले के   तहसील आलापुर क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण  राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत करौदी मिश्र गांव के संतलाल राजभर का मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें सो रहे संतलाल मकान के मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गए साथ ही दो गाय भी दब गई जिनमें से एक कि मौत हो गई  ।


आपको बता दे कि  कच्चा घर गिरने से संतलाल पुत्र जीउत गभीर रूप से घायल हो गए वही दो गाय दबने से एक की मौके पर मौत हो गई दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल है। 

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल जीउत और गायों को बाहर निकाला और सूचना  डायल 112 पुलिस को दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संतलाल राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है ।सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारीआलापुर ,क्षेत्राधिकारी आलापुर, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर, क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुँचकर तत्काल आर्थिक सहायता के साथ पीड़ित परिवार के हुए नुकसान का आकलन कर दैवीय आपदा के अंतर्गत देय राहत राशि के लिए कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History