अम्बेडकर नगर न्यूजःराष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के स्थापना दिवस

 

सवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले मे 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म शताब्दी और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर।और वही जिलाधिकारी ने प्रशासनिक सहयोग से बाल विकास सेवा पुष्टाहार के बच्चों के खेलने कूदने उनकी छोटी मांस पेशियां बड़ी मांस पेशियों के विकास के लिए खिलौना तथा अन्य सेट जैसे ब्लॉक बनाना इंग्लिश और हिंदी के अक्षर विभिन्न फल फूलों का आकार प्रदान किया।



साथ ही पूरे पोषण माह को समुचित ढंग से संपादित करने के लिए सीडीपीओ भीटी बलराम सिंह, सीडीपीओ जलालपुर राजेश यादव, सीडीपीओ टांडा विनोद कुमार, सीडीपीओ बसखारी शेषनाथ वर्मा के साथ ही मुख्य सेविका शिव कुमारी वर्मा शिव देवी यादव बबीता सिंह कार्य करती शशी सिंह नीतू मिश्रा पूनम वर्मा और दो अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व की सराहना किया। इस  मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ,अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी  आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History