अम्बेडकर नगर न्यूजःआलापुर पुलिस एवं स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना आलापुर पुलिस एवं स्वाट टीम को संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया।  आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में शुक्रवार की सुबह उप निरीक्षक शिव सिंह पाल हेड कांस्टेबल इफ्तिखार खान कांस्टेबल सुरेंद्र गुप्ता दिनेश कुमार एवं स्वाट टीम के सिपाही पुनीत गुप्ता सुनील कुमार प्रदीप सिंह ने अछती बाजार के निकट फायर ब्रिगेड सेंटर के बगल दो शातिर बाइक चोरों को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।  

पकड़े गए चोरों की पहचान रोहित कनौजिया पुत्र बंशीलाल कनौजिया निवासी शेखपुर मलपुरा व आनंद कनौजिया पुत्र सुरेंद्र कनौजिया निवासी सैदपुर रसीदपुर के रुप में हुई है। दोनो की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

वैशाली में 11 दिनों से लापता युवक, राजापाकर थाने में गुमशुदगी दर्ज