गांधी जयंती के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

 

रामजी विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्रयागराज

गांधी जयंती के अवसर पर मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। ध्वजारोहण के बाद मण्डलायुक्त गांधी सभागार में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दो महापुरूषों की जयंती हम सभी मना रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि गांधी जी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। 

मण्डलयुक्त ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व, उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी जो भी करते थे, पहले उसे अपनी जीवन शैली में उतारते थे। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार उनका सिद्धांत रहा है। समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए उनका प्रयास रहा। उन्होंने गा्रम स्वराज की संकल्पना की थी। 

मण्डलायुक्त ने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों का अनुसरण करते हुए अपने दायित्वों/कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के गरीब असहाय एवं निर्बल लोगों की मदद करें तथा देश को मजबूत बनाने तथा विकास की ऊचाईयों तक ले जाने में अपना योगदान प्रदान करें। उन्हांेने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें। उन्होनेे कहा कि गाॅधी जी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते थे, हम सभी लोग उनके स्वच्छता विषयक विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने घर एवं आस पडोस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दंे तथा दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। मण्डलायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, सादा जीवन उच्च विचार उनकी जीवन शैली रही। 

उन्होंने कहा कि हम सभी लोग शास्त्री जी के आदर्शों एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात् करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री पुष्पराज सिंह तथा अपर आयुक्त श्री मार्तण्ड प्रताप सिंह ने भी गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाले। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Hima Das Make a History

यूपी में बसपा और सपा गठबंधन का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार