Etawah News: ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को चोरी की ट्रॉली व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया
Etawah News: ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को चोरी की ट्रॉली व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया
संवाददाता दिलीप कुमार इटावा। जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्रीमती अर्पणा गोतम (अतिरिक्त प्रभार) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना बढपुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाकं 15.01.2021 को थाना बढपुरा क्षात्रान्तर्गत ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को चोरी की ट्रॉली व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनाकं 15.01.2021 को थाना बढपुरा पर वादी कप्तान सिंह पुत्र जगधर सिंह निवासी ग्राम धमना थाना बढपुरा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 14/15.01.2021 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा मेरे ट्रैक्टर की ट्राली चुरा कर ले गये है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना बढपुरा पर मु0अ0सं0 02/2021 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम घटित की गयी ।
इसी क्रम में आज दिनाकं 17.01.2021 को थाना बढपुरा पुलिस द्वारा कुंडेश्वर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 14/15.01.2021 की रात्रि को जो ट्राली चोरी की गयी थी उसी ट्राली को 03 व्यक्ति ट्रैक्टर से जोडकर पश्चिमी कछार से उधनपुरा की ओर आ रहे है,जोकि बाह के रास्ते आगरा की ओर जायेंगे । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये गये स्थान ऊधनपुरा तिराहे पर पहुंचकर सघनता के साथ चैकिंग की जाने लगी । कुछ देर बाद पश्चिमी कछार की ओर से 01 ट्रैक्टर ट्राली आते हुये दिखायी दिये जिसपर 03 व्यक्ति बैठे हुए थे ।पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को बाह की ओर भगाने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर आवश्यक बल का प्रयोग कर ट्रैक्टर से नीचे उतर कर भाग रहे तीनो व्यक्तियो को पकड लिया गया । पुलिस टीम द्वारा तीनो व्यक्तियो की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुये । पुलिस पुछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि दिनाकं 14/15.01.2021 की रात्रि को हम तीनो व्यक्तियो द्वारा ट्रैक्टर की ट्रॉली को चुराया गया था जिसको बेचने के लिए हमलोग आज आगरा जा रहे थे ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. दिनेश पुत्र अशोक सिहं निवासी असवा कछार थाना बढपुरा ।
2. सोनू पुत्र गंगादीन निवासी असवा कछार थाना बढपुरा ।
3. प्रीतम पुत्र रामअवतार निवासी असवा कछार थाना बढपुरा ।

Comments
Post a Comment