अंबेडकर नगर समाचार : बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन

बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन 


संवाददाता पंकज कुमार । अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र टाण्डा अंतर्गत ग्राम सभा गौरा गूजर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त का ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया|आपको बता दें कि इस मौके पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नौजवानों से कहा था कि मेरे नौजवानों अगर मुझे इस देश का प्रधानमंत्री बना दोगे तो मैं आप लोगो को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का काम करूँगा। 



यह वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से किया था मेरे साथियों आज सात साल बीत चुके सात साल में चौदह करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए लेकिन चौदह करोड़ लोगों में से चौदह लोगों को रोजगार देने काम केन्द्र की सरकार ने नहीं किया। क्या जो रोजगार मिला था उस रोजगार को आप के हाथों से छिनने काम किया आप को भुखमरी के कगार पर लाने का काम किया उसका उदाहरण जो शिक्षामित्र अखिलेश यादव के सरकार में शिक्षक बने थे उन्हें रिवर्स कर दिया गया। मेरे साथियों ये त्रिभुवन दत्त आप लोगो से अपील करता है कि इस योगी की जालिम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है । मेरे साथियों आज किसानों के हालात बद से बदत्तर है जेठ की तपती दोपहरी,सावन की झमझमाती बरसात और माघ की ठिठुरती ठण्डक में गिट्टी मिट्टी तोड़ करके पूरे मुल्क के लोगों को रोटी खिलाने काम किसान करता है आज ऐसे किसान मेरे साथियों दिल्ली की सड़कों पर संघर्ष कर रहा है जिस ठण्डक में घरों में नहीं रहा जा सकता है मेरे साथियों करोड़ों की संख्या में किसान न्याय की भीख मांग रहे हैं ।

मेरे साथियों आप का बेटा त्रिभुवन दत्त अपील करता है कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा दिये गये वोट के अधिकार का प्रयोग करके 2022 से शुरूआत करके 2024 में इन्हें गद्दी से उतारने काम करना है जिससे सभी वर्गों का भला हो सके। इस दौरान पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के समक्ष गौरा गूजर गाँव निवासी विजय कुमार गौतम की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सैकड़ों साथी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन नन्दलाल भारती ने किया।



इस मौके पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता जंगबहादुर यादव,प्रेम सागर प्रजापति,अजय गौतम एडवोकेट,संचित कुमार,प्रधान त्रिभुवन दत्त चौधरी,हरीलाल,सुबाष यादव,संजीव मौर्य,देवमन यादव,संजय गौतम,अरविंद गौतम,मंगलदीप,रामू गौतम,वीरेन्द्र गौतम,अनिल गौतम एवं अन्य लोग मौजूद रहे तथा बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी में विजय कुमार गौतम,सोनू गौतम,राम मूरत गौतम,सूरज गौतम,अंगद गौतम,कमलेश गौतम,सन्तोंष गौतम,मुखराम गौतम,विश्वनाथ गौतम, मिश्रीलाल गौतम,अर्जुन गौतम,राममूरत गौतम,अनिल गौतम,गप्पू कन्नौजिया,सुभावन गौंड,हीरालाल गौंड,संजीव मौर्य,रतीराम वर्मा,राम धनी मौर्य  सहित क‌ई  सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल व गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

Hima Das Make a History

यूपी में बसपा और सपा गठबंधन का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाई गुहार