मेरठ समाचार : मेरठ न्यूज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल/गिरफ्तार

 

मेरठ न्यूज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल/गिरफ्तार


संवादाता मनीष गुप्ता । मेरठ जिले में आज दिनांक 17.01.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग मऊ खास में बन्द पड़ी सल्फर फैक्ट्री के पास गौकशी करने की फिराक में है जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते है, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी मुण्डाली पुलिस बल व मुखबिर को साथ लेकर गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ी करके पैदल चल दिये मुखबिर द्वारा आड़ लेकर व्यक्तियो को और एक गाय जो पेड़ से बंधी थी, को दिखाकर वापस चला गया । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को पकड़ने हेतु बढ़े तो पुलिस को देखते ही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरदीन नि0 जेई थाना भावनपुर मेरठ बताया । जिसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । जानकारी की गयी तो गिरफ्तार बदमाश जनपद के कई थानो के अन्य मुकदमो में वांछित चल रहा है । दोनो साथी मिलकर आसपास के क्षेत्रो में गौकशी कर आर्थिक लाभ कमाते है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भर्ती कराया गया । 




गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरदीन नि0 जेई थाना भावनपुर मेरठ

बरामदगी का विवरणः-

1. एक गाय जिन्दा

2. एक तमन्चा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History