संभल समाचार : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक

संवाददाता भूपेंद्र सिंह सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश की बैठक में पांच सालों से सदस्यता शुल्क जमा नही करने व लापरवाही बरतने वाले 25 सदस्यों की एक फरवरी को सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया।



आचार्य मुक्तेश हकीम रहीस सरस्वती इण्टर कॉलेज मनोकामना रोड पर सम्पन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक में कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व प्रदेश महासचिव कुसुम ने बताया कि समिति को कम्प्यूटराईज किया जा रहा है। समिति द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समिति की वेबसाइट पर मिलेगी। जो एक अप्रैल से शुरू होगी।

समिति के जिन सदस्यों ने पांच सालों से अब तक सदस्यता शुल्क जमा नही किया है, ऐसे सभी सदस्य 31 जनवरी तक अपनी सदस्यता शुल्क बैंक में जमा कर रसीद कोषाध्यक्ष डॉ मौ शाहवेज़ के पास जमा कर दें। इसके बाद सदस्यता शुल्क जमा नही करने वाले सदस्यों की सदस्यता एक फरवरी को सदस्यता समाप्त कर दी जायेगी। 

प्रदेश महाप्रबंधक रूबी ने बताया कि वर्ष 2021 के कार्यक्रमों का वार्षिक कलेण्डर आज जारी कर दिया। साथ ही बताया वर्ष 2021 के सभी कार्यक्रम समय पर होंगे। जबकि समिति के सभी 17 विभागों को स्वतंत्र अधिकार दिया गया। जिनके प्रभारियों के चयन की घोषणा 15 फरवरी को समिति की प्रदेश महासचिव कुसुम द्वारा की जायेगी।

समिति के विभागों के चयन के लिए डॉ यू सी सक्सैना और डॉ आनन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई। जिसका सदस्य सुशील कुमार भगत जी, डॉ संजीव सरन गुप्ता, डॉ नितिन दालभ, डॉ मौ इरफ़ान खान, डॉ ए एच रजा,नाहिद रजा व रजनी कांता चौहान को सदस्य बनाया गया।

बैठक में उपासना शर्मा,साक्षी शर्मा, सीमा दक्ष,दीपा गुप्ता, डॉ जिकरूल हक, डॉ राजवीर सिंह कुसुम वह रूबी ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History