मेरठ न्यूज: अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार



मेरठ न्यूज: अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार


संवादाता मनीष गुप्ता । मेरठ जिले में आज दिनांक 17.01.2021 को थाना प्रभारी पल्लवपुरम पुलिस बल एवं सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र पल्लवपुरम से लावड़ रोड ग्राम खनौदा पर चैकिंग कर रहे थे। तभी मेरठ की तरफ से दो मोटर साइकिल आते हुई दिखाई दी। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। तो मोटर साइकिल सवार ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। और तेजी से खेत में छुपने के लिए भागने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सुहैल उर्फ शीला पुत्र मोहम्मद शरीफ उर्फ नेता भुट्टो निवासी पूर्वा अहमद नगर, जली कोठी थाना दिल्ली गेट मेरठ बताया । जिसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया । 




अभियुक्त सुहैल उर्फ शीला व उसका साथी एनसीआर क्षेत्र एवं मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, बागपत आदि जनपदों से चोरी हुए दो पहिया वाहन चोरो के गिरोह का सरगना है जो चोरी हुए वाहनों को विभिन्न स्थानो पर काटकर उनके स्पेयर पार्ट अलग - अलग जगहों पर बेच देता हैं, पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि अब तक इसके द्वारा करीब 400 दोपहिया वाहनों को चोरी करके काटा जा चुका है ।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

अभियुक्त सुहैल उर्फ शीला पुत्र मोहम्मद शरीफ उर्फ नेता भुट्टो निवासी पूर्वा अहमद नगर ,जली कोठी थाना दिल्ली गेट मेरठ । 

फरार अभियुक्त का नाम व पता 

जुनेद उर्फ चुनस पुत्र तन्ना निवासी जली कोठी थाना देल्ही गेट मेरठ।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानः-

1- मोटरसाइकिल पैशन प्रो नंबर यूपी-15-CH-9220 

2- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर यूपी-15-सीपी- 4478

3- एक तमंचा 315 बोर में दो जिंदा कारतूस

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History