संभल समाचार : सम्भल गजरौला रेलवे लाइन सम्भल की जनता का हक़

 

सम्भल गजरौला रेलवे लाइन सम्भल की जनता का हक़


भूपेंद्र सिंह सम्भल । ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में  कड़कड़ाती ठंड के बावजूद संभल गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण के लिए रेल मन्त्री को भेजने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कि गई । 




ट्रस्ट के संस्थापक नाजिश नसीर खान ने कहा कि संभल गजरौला रेलवे लाइन का विस्तारीकरण सम्भल वासियों का हक़ है बजट आने वाला है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि संभल गजरौला रेलवे लाइन का विस्तार हो सकेगा संभल एक प्राचीन व ऐतिहासिक नगरी है सम्भल मेंथा,आलू व तम्बाकू उत्पादन का एक बड़ा क्षेत्र होने के साथ साथ हैंडीक्राफ्ट के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है मगर रेलवे लाइन ना होने की वजह से काम को तरक्की नहीं मिल पा  रही है संभल वासी 45 सालों से संभल से गजरौला रेलवे लाइन की विस्तारीकरण का सपना देख रहे है।

ट्रस्ट भी समय-समय पर संभल गजरौला लेन रेलवे लाइन की मांग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से काफी सालों से कर रहा है मगर अभी तक संभलवासियों को संभल गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण का तोहफा नहीं मिल सका है अगर संभल गजरौला रेलवे लाइन का विस्तार हो जाए तो संभल के नागरिको को सस्ती यातायात का फायदा मिल सके और संभल के  कारोबार को तरक्की के पंख लग पाये, संभल गजरौला रेलवे लाइन जुड़ने से शिक्षा व्यापार में उन्नति होगी। इस कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भी ट्रस्ट के पदाधिकारी चौराहे मोहल्ले व दुकानों पर जाकर सम्भल  गजरौला रेल विस्तार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।

इस अवसर पर मोहम्मद जुबेर, रिजवान खान,नासिर खान,खिज़र हयात नाजिश मियां,मु०फैज़ान, मु०क़दीर,नबी हसन,मु०अदनान, आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

वैशाली में बराटी थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त

Hima Das Make a History