Posts

Agra News: गुमान सिंह पुरा में मिले डेंगू के 8 मरीज, ग्रामीणों में मचा हडकंप

Image
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज बाह : ब्लाक जैतपुर कलां का पुरा गुमान सिंह गांव इन दिनों वायरल की चपेट में है। गांव में डेंगू की दस्तक से दहशत फैल गई है। 8 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से झोलाछाप से इलाज ले रहे मरीज और उनके तीमारदारों में हडकंप मच गया है।बुखार की चपेट में आए पूर्व प्रधान राजकुमार अपने दो बच्चों अन्नू (‌9) और अंश (‌7) को लेकर बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज को पहुंचे।  तीनों ने जांच में डेंगू न मिलने पर राहत की सांस ली है। राजकुमार ने बताया कि गावँ में घर घर चारपाईयों पर ग्रामीण बीमार पडे है। इस संबंध में पूछे जाने पर एडी हेल्थ डाक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि गुमान सिंह पुरा के 8 मरीजों की प्रारम्भिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कैंप करने के निर्देश दिए है।

Agra News: ब्लड जांच मशीन है केमिकल भी है,लेकिन चलाने वाला नहीं: कैसे हो मरीजों की जाँच

Image
जनवाद टाइम्स न्यूज पिनाहट: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड जाँच की मशीन है और आवश्यक कैमिकल भी है लेकिन मरीजो की जाँच नहीं हो रहीं इसकी वजह कोई ऑपरेटर न होना है। बता दें कि कस्बा निवासी रामनरेश के पाँच वर्षीय पुत्र कान्हा को तीन दिन से बुखार आ रहा था । मंगलवार सुबह दस बजे रामनरेश अपने पाँच वर्षीय पुत्र कान्हा को दवा दिलवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसकी सी बी सी जांच लिख दी। जब बुखार से पीड़ित बच्चे क़ा पिता सी बी सी जांच कराने के लिए हॉस्पिटल की लैब पर पहुंचा तो उससे कह दिया कि जांच बाहर करा लो। यहां मशीन बंद है जबकि  सी वी सी जांच के लिए करीब 8 लाख रुपये की लागत की एक मशीन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर एक वर्ष पहले भेजी गई थी ।जिसका केमिकल भी आ चुका है। लेकिन उस मशीन को चलाने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई ऑपरेटर नहीं है जिसके चलते मरीजों को सी वी सी की जाँच बाहर के पैथोलॉजी पर ऊंचे दामों में करानी पड़ रही है ।इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हीमोग्लोबिन, डेंगू ,मलेरिया ,ब्लड, सुगर आदि क...

Agra News: चंबल नदी का जलस्तर बढ़कर 121 मीटर पर पहुंचा

Image
  जनवाद टाइम्स न्यूज़ पिनाहट: राजस्थान व मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कोटा बैराज से छोडे गये पानी के चलते पिनाहट में चंबल नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण ऊंचे टीले के स्थानों की ओर जाने लगे हैं ।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने चंबल नदी के किनारे के गांवों में मुनादी करवा दी है और नदी के तटवर्ती गाव के ग्रामीणों को चंबल नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर चंबल नदी में तेज उफान देखने को मिला है।चंबल नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है ।  सोमवार  चंबल नदी का जलस्तर 119  मीटर पर था जो मंगलवार को बढ़ते जलस्तर के चलते 121 मीटर पर पहुंच गया है।  चंबल नदी में तेज उफान और लगातार बढ़ते जलस्तर को देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी में तेज उफान व लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते नदी के किनारे के गांवो में लेखपाल तैनात कर दिए गए हैं और ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गयी है साथ ही नदी किनारे के गांव के...

Agra News: सीएससी पर बदहाल पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं,इलाज से लेकर पीने के पानी तक के नही हैं इंतजाम

Image
पिनाहट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति बदहाल हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते हैं।स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू व बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजो के परिजनो का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर डेंगू व बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड की जांच,दवा व इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और न ही आने वाले मरीजों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर गांव क्योरी बीच का पुरा निवासी हरिदास ,बसई अरेला के गांव मानिकपुरा निवासी 17 वर्षीय पूजा पुत्री ऑफिसर,करकौली निवासी राज, अर्जुन पुरा निवासी ललिता,नागर निवासी भावना व पूनम तेज बुखार के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थी।जो डेंगू की संदिग्ध मरीज थे। पूजा के परिजन राज व रिंकी के अहिराम का आरोप था कि सुबह से तेज बुखार के चलते मरीज कमरे में पड़े हुए हैं। कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया है और सीएचसी पर ब्लड जांच की कोई सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारी प्राइवेट लैबो पर जांच कराने के लिए भेज ...

Agra News: विकास खंड अधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक,दवा छिडकाव व फॉगिंग के दिये निर्देश

Image
पिनाहट: ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के गावों में फैल रहे बुखार के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड अधिकारी पिनाहट ने ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें विकास खंड अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि वायरल फीवर के चलते क्षेत्र में आए दिन मौतें हो रही है।वायरल,ड़ेंगू फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ।  विकास खंड अधिकारी ओमकार सिंह ने ग्राम प्रधानों को दिशा निर्देश देते हुए कहा सभी ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई करवाएं ।एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिग करवाएं ,अगर किसी ग्राम पंचायत में जलभराव गंदगी नजर आती है तो उस ग्राम प्रधान को नोटिस के तहत जवाब देना होगा। इस संबंध में पूछे जाने पर विकास खंड अधिकारी पिनाहट ओमकार सिंह ने बताया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक की गई ।  ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतो में साफ सफाई  दवा छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं ।इस बैठक में देवानंद परिहार , अजय कौशिक,राम निवास,अनार सिंह भूपाल सिंह, सुभाष प्रजापति, ललित प्रधान ,अशोक कुमार, आदि प्रधान मौजूद रहे।

प्रयागराज न्यूज़ :ब्लाकों पर कैम्प लगाकर सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं से पात्र लोगो को करें आच्छादित-मा0 सांसद, प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी

Image
संवाददाता विजय कुमार माननीय सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को संगम सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल(सह अध्यक्ष) एवं भदोही सांसद श्री रमेश चन्द्र बिंद उपस्थित रहे। मा0 सांसदगणों द्वारा दिशा की पिछली बैठकों के एजेण्डों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों पर की गयी कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।  मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 सांसद ने कहा कि जाॅब कार्डों में आ रही शिकायतों की जांच कराकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। मा0 सांसद भदोही द्वारा टी0ए0 हण्डिया की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी कर्मचारी अपने ब्लाक या गांव में नहीं रहेगा, उसका स्थानांतरण सुनिश्चित करा लिया जाये। कौशल विकास की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर मा0 अध्यक्षा ने जानकारी ली, जिसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्...

प्रयागराज न्यूज़: प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के विकास में एवं जनता की सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी

Image
रिपोर्ट विजय कुमार प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के विकास में एवं जनता की सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी है विगत साढ़े चार सालों में प्रत्येक विधान सभा का चौमुखी विकास हुआ है। सरकार की प्राथमिकता के तहत विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कराया गया। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में विगत वर्षों में कराये गये विकास कार्यों से जनता बहुत खुश है और प्रदेश की योगी सरकार पर आम जनता का विश्वास बढ़ा है। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह आज अपने विधान सभा क्षेत्र सरोजनी नगर स्थित विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में विगत साढ़े चार वर्षों में कुल 06 करोड़ 93 लाख 13 हजार रूपये की लागत का विकास कार्य कराया गया, जिसमें 08 पार्कों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण में 73.42 लाख रूपये, तालाबों के सौन्दर्यीकरण में 29.55 लाख र...