Posts

प्रयागराज में छः स्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत

Image
प्रयागराज  में  छः स्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत  संवाददाता राम जी विश्वकर्मा । प्रयागराज जनपद में  16 जनवरी कुल छः स्थलों पर कोविड-19  वैक्सीन के टीकाकरण शुरुआत हुई । मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज सत्र पर -65, मोती लाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय सत्र पर 67, जिला महिला चिकित्सालय, प्रयागराज सत्र पर 69, कमला नेहरू मेमोरियल चिकित्सालय सत्र पर 75, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फूलपुर सत्र पर 80 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोरांव सत्र पर 69 सहित कुल 425 व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। कमला नेहरू मेमोरियल चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षिका वरिष्ठ डाक्टर श्रीमती कृष्णा मुखर्जी ने भी वैक्सीन लगवायी जो आज के टीकाकरण में सबसे उम्र दराज(79) वर्ष की हैं।  तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा0 किरन मलिक, मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज से डा0 प्रभात कुमार, मोती लाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डा0 सुषमा श्रीवास्तव, जिला महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डा0 ज्योति कुमार सहित, डाक्टर तथा पैरामेडिकल कर्मचारियों का जनपद ...

Etawah News: ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को चोरी की ट्रॉली व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया

Image
Etawah News: ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए  03 अभियुक्तों को चोरी की ट्रॉली व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया संवाददाता दिलीप कुमार इटावा । जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्रीमती अर्पणा गोतम (अतिरिक्त प्रभार) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना बढपुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाकं 15.01.2021 को थाना बढपुरा क्षात्रान्तर्गत ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को चोरी की ट्रॉली व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। दिनाकं 15.01.2021 को थाना बढपुरा पर वादी कप्तान सिंह पुत्र जगधर सिंह निवासी ग्राम धमना थाना बढपुरा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 14/15.01.2021 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा मेरे ट्रैक्टर की ट्राली चुरा कर ले गये है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना बढपुरा पर मु0अ0सं0 02/2021 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम घटित की गयी ।  इसी क्रम में आज दिनाकं 17.01.2021 को थाना बढपुरा पुलिस द्वारा कुंडेश्वर पर ...

Etawah News: कस्बा बसरेहर के समाजसेवी के पिता के निधन से कस्बे में शोक की लहर

Image
Etawah News: कस्बा बसरेहर के समाजसेवी के पिता के निधन से कस्बे में शोक की लहर संवाददाता रिषीपाल । सिंह इटावा कस्बा बसरेहर निवासी समाजसेवी पंडित रामदास तिवारी के 95 वर्षीय पिता पंडित गिरजा शंकर तिवारी का आज निधन हो गया वह बहुत ही सरल व मधुर व्यक्तित्व के धनी थे। पंडित जी की मृत्यु पर कस्बा के समाजसेवी लोगों  के उनके घर जाकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। वही जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकुमार सविता, हेम कुमार शर्मा, राजेंद् शाक्य, ऋषि राज, करुणा शंकर, अंकित दुबे सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे, तथा सभी ने शोक संवेदना देते हुए कहा कि तिवारी जी सदैव हंसमुख स्वभाव के धनी थे आज उनको भगवान श्री राधे के चरणों में स्थान मिला ईश्वर उन्हें उनके परिवार को इस वेदना को सहन करने की हिम्मत व शक्ति प्रदान करे।

मेरठ न्यूज: अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

Image
मेरठ न्यूज: अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार संवादाता मनीष गुप्ता । मेरठ जिले में आज दिनांक 17.01.2021 को थाना प्रभारी पल्लवपुरम पुलिस बल एवं सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र पल्लवपुरम से लावड़ रोड ग्राम खनौदा पर चैकिंग कर रहे थे। तभी मेरठ की तरफ से दो मोटर साइकिल आते हुई दिखाई दी। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। तो मोटर साइकिल सवार ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। और तेजी से खेत में छुपने के लिए भागने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सुहैल उर्फ शीला पुत्र मोहम्मद शरीफ उर्फ नेता भुट्टो निवासी पूर्वा अहमद नगर, जली कोठी थाना दिल्ली गेट मेरठ बताया । जिसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया ।  अभियुक्त सुहैल उर्फ शीला व उसका साथी एनसीआर क्षेत्र एवं मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, बागपत आदि जनपदों से चोरी हुए दो पहिया वाहन चोरो के गिरोह का सरगना है जो चोरी हुए ...

मेरठ समाचार : मेरठ न्यूज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल/गिरफ्तार

Image
  मेरठ न्यूज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल/गिरफ्तार संवादाता मनीष गुप्ता । मेरठ जिले में आज दिनांक 17.01.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग मऊ खास में बन्द पड़ी सल्फर फैक्ट्री के पास गौकशी करने की फिराक में है जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते है, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी मुण्डाली पुलिस बल व मुखबिर को साथ लेकर गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ी करके पैदल चल दिये मुखबिर द्वारा आड़ लेकर व्यक्तियो को और एक गाय जो पेड़ से बंधी थी, को दिखाकर वापस चला गया । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को पकड़ने हेतु बढ़े तो पुलिस को देखते ही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरदीन नि0 जेई थाना भावनपुर मेरठ बताया । जिसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । जानकारी की गयी तो गिरफ्तार बदमाश जनपद के कई थानो के अन्य मुकदमो में वांछित चल रहा है । दोनो साथी मि...

अंबेडकर नगर समाचार : बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन

Image
बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन  संवाददाता पंकज कुमार । अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र टाण्डा अंतर्गत ग्राम सभा गौरा गूजर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त का ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया|आपको बता दें कि इस मौके पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नौजवानों से कहा था कि मेरे नौजवानों अगर मुझे इस देश का प्रधानमंत्री बना दोगे तो मैं आप लोगो को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का काम करूँगा।  यह वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से किया था मेरे साथियों आज सात साल बीत चुके सात साल में चौदह करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए लेकिन चौदह करोड़ लोगों में से चौदह लोगों को रोजगार देने काम केन्द्र की सरकार ने नहीं किया। क्या जो रोजगार मिला था उस रोजगार को आप के हाथों से छिनने काम किया आप को भुखमरी के कगार पर लाने का काम किया उसका उदाहरण जो शिक्षामित्र अखिलेश यादव के सरकार में शिक्षक बने थे उन्हें रिवर्स कर दिया ...

Vaishali News : पीड़ित परिवार के घर मदद के लिए पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रामदास पासवान

Image
  पीड़ित परिवार के घर मदद के लिए पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रामदास पासवान संवाददाता राजेन्द्र कुमार हाजीपुर   वैशाली। लालगंज-15 जनवरी की रात पूरनटाड़ गांव,गैस रिसाव के कारण हूई आगलगी मे आठ घर जलकर राख हो गया था।जिसके बाद पीड़ित परिवार को रहने,खाने पीने जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी ताले लग ग्ए है।ऐसे मे पीड़ित परिवार के मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सह भावी जिला पार्षद उम्मीदवार रामदास पासवान उर्फ फाईटर के साथ अंगजीत बाबू उर्फ बाबु कुशवाहा, डाँ,बबन यादव,रविन्द्र राय,रजनीश कुमार, इंदल महतो,ममता देवी, रौशन सिह,नरेश कुमाऋ पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें चुरा,मीठा, और कम्बल समेत क्ई तरह की राहत सामग्री दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है।सरकार से उन लोगो को राहत की राशि और आवास योजना दिलाने का भरपूर प्रयास करेगे।इस विपदा ने उन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।ऐसे मे इस परिवार को जल्द से जल्द आवास और मूलभूत सुविधाएं सरकार को देना चाहिए।वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर मदद दिलाने का प्रयास करेगे।